फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में फिर पैर पसार रहा कोरोना, पिछले 24 में मिले 493 नए मामले, चार की मौत

Sun, 07 Aug 2022 03:35 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

कोरोना के मामले रायपुर से 46, दुर्ग से 70, राजनांदगांव से 37, बालोद से 35, बेमेतरा से 23, कबीरधाम से छह, धमतरी से 39, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से 23 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कोरोना अपने पैर पसार रहा है। कोरोना से हो रही लोगों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में कोरोना के 493 नए मामले आए हैं, इसके बाद संक्रमितों की संख्या 11,68,930 हो गई है। 

विज्ञापन


राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण से उबरे पांच लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, वहीं 626 लोगों ने घर पर आइसोलेशन की अवधि पूरी की। राज्य में शनिवार को चार मरीजों की मृत्यु हुई।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में रायपुर से 46, दुर्ग से 70, राजनांदगांव से 37, बालोद से 35, बेमेतरा से 23, कबीरधाम से छह, धमतरी से 39, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से 23 मामले हैं। शेष मामले अन्य जिलों से हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,68,930 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,51,480 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 3371 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,079 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें