फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का रिकॉर्ड उछाल, 5 दिन में 54.60 करोड़ की शराब बिकी

Wed, 11 Nov 2026 04:11 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

नवंबर के शुरुआती पांच दिनों में शराब की बिक्री से आबकारी विभाग को 54 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक का राजस्व मिला है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इस बार बिक्री में 7.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नवंबर के शुरुआती पांच दिनों (5 से 9 नवंबर) में शराब की बिक्री से 54 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है। रकम के हिसाब से यह वृद्धि करीब 3 करोड़ 95 लाख रुपये है।
विज्ञापन


इस अवधि में प्रदेश में कुल 54 करोड़ 60 लाख 76 हजार 510 रुपये की शराब बिकी। पिछले वर्ष इन्हीं पांच दिनों में शराब की बिक्री 50 करोड़ 65 लाख 46 हजार 390 रुपये रही थी। 5 नवंबर को कुल बिक्री 8.98 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष से 2.3 फीसदी कम थी। हालांकि, इसके बाद बिक्री में लगातार तेजी देखने को मिली। 6 नवंबर को बिक्री में 8.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई। 7 नवंबर को यह बढ़ोतरी 9.1 फीसदी रही। 8 नवंबर को बिक्री 9.8 फीसदी बढ़ी। 9 नवंबर को 12.3 फीसदी की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई।

शराब की श्रेणियों का विवरण
इन पांच दिनों में देसी शराब की बिक्री करीब 19.55 करोड़ रुपये रही। वहीं, विदेशी स्पिरिट की बिक्री 29.66 करोड़ रुपये दर्ज की गई। माल्ट श्रेणी की शराब से करीब 5.38 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। कुल बिक्री में विदेशी स्पिरिट का योगदान सर्वाधिक रहा।
विज्ञापन


बिक्री के रुझान
आंकड़ों से स्पष्ट है कि शुरुआती दिन बिक्री में गिरावट आई थी। इसके बाद अगले चार दिनों में शराब की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हुई। पांचवें दिन यानी 9 नवंबर को पिछले साल की तुलना में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। यह 12.3 फीसदी की वृद्धि कुल बिक्री में एक महत्वपूर्ण उछाल दिखाती है।
विज्ञापन


यहां देखें सूची


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें