फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : दो किशोरियों के साथ हुई बलात्कार की घटना, एक ने तोड़ा दम

Fri, 03 Jul 2020 09:59 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म ( सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दो किशोरियों से बलात्कार के मामला सामने आया हैं। राज्य के बलरामपुर और मरवाही जिले में दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। बलरापुर जिले में 14 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार और उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंकने के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है। बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की इस घटना के संबंध में पुलिस ने एक लड़के को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शंकरगढ़ थाना में एक ग्रामीण ने 27 जून को पुलिस में सूचना दी थी कि 24 जून को उसकी बड़ी बेटी की शादी थी तब उसकी 14 वर्षीय छोटी बेटी अपनी सहेली के साथ घर से निकली और वापस नहीं लौटी। 27 जून को एक कुएं में बेटी का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू की।
 
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानकारी मिली कि बालिका के सिर में चोट है जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई है। पुलिस ने जब बालिका की सहेली और अन्य लोगों से पूछताछ शुरू की तब जानकारी मिली कि उसे 17 वर्षीय एक लड़के के साथ देखा गया था। बाद में पुलिस ने लड़के से पूछताछ की।
विज्ञापन

 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़के से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तब उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। लड़के ने पुलिस को बताया कि उसने बलात्कार की कोशिश की और जब किशोरी ने उसका विरोध किया तब उसे पत्थर मारकर घायल कर दिया। बाद में उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया।

कोरोना वायरस का भय दिखाकर बालिका से बलात्कार, दो नाबालिग हिरासत में

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कोरोना वायरस का भय दिखाकर सात वर्षीय बालिका से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

मरवाही थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि एक जुलाई की देर रात बालिका की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सात वर्षीय बेटी दोपहर में लकड़ी एकत्र करने जंगल की तरफ गई थी। जंगल से वापस आने के बाद उसने बताया कि दो नाबालिग लड़कों ने उसे रास्ते में घेर लिया और कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है और उसे इलाज की जरूरत है।

 बालिका की मां ने पुलिस को बताया कि इलाज के बहाने दोनों लड़के बच्ची को एक आरोपी के घर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कुमार ने बताया कि बालिका की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अगले दिन दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बालिका की इलाज व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें