मनरेगा के अतर्गत रोजगार देने के मामले में छत्तीसगढ़ नंबर वन बन गया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य में भारत सरकार द्वारा स्वीकृत 15 करोड़ रोजगार से एक कदम आगे बढ़कर 16 करोड़ छह लाख 84 हजार रोजगार सृजन किया जा चुका है। आंकड़े के मुताबिक अब तक इस साल के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 107 फीसदी से अधिक रोजगार दिए गए हैं।