फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी: कमरे में पंखे से लटका मिला देर रात शव, सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

Sun, 03 Apr 2022 03:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

घुमका निवासी ढाल सिंह छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में चपरासी था। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी के घर चले जाने के बाद वह बैंक में रुक गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार रात एक चपरासी ने ग्रामीण बैंक के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटक रहा था। शव को देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। रविवार सुबह फॉरेंसिक की टीम भी जांच के लिए पहुंची थी। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार घुमका निवासी ढाल सिंह छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में चपरासी के पद पर कार्यरत था। शनिवार को सभी लोग काम खत्म करने के बाद देर शाम करीब आठ बजे घर चले गए थे लेकिन वह रुक गया था। देर रात जब कुछ ग्रामिणों ने बैंक का ताला खुला देखा तो उन्हें लगा कि बैंक में चोर घुस गए। इसके बाद ग्रामीण बैंक के अंदर गए तो पंखे से ढाल सिंह का शव लटक रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें