फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पांच जून को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार,इस दिन करना होगा अप्लाई

Thu, 23 May 2024 06:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में आयोजित होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का विषय ‘जलवायु परिवर्तन सदी की सबसे बड़ी चुनौती’ रखा गया है। रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता स्थल पर किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए प्रतिभागियों को सुबह साढ़े 9 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन


रायपुर के न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाइन में पांच जून को 10 बजे से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रथम वर्ग में 12 वर्ष तक, द्वितीय वर्ग में 13 से 17 वर्ष, तृतीय वर्ग 18 से 21 वर्ष और चतुर्थ वर्ग दिव्यांगजनों के लिए होगा। बेहतर करने पर प्रतियोगियों को आकर्षक नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अपना पहचान पत्र और आयु प्रमाण-पत्र की छायाप्रति साथ लाना होगा। 

पुरस्कार चार आयु वर्ग में पृथक-पृथक दिये जायेंगे। प्रथम पुरस्कार पांच हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार तीन हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार दो हजार रुपये और दो सांत्वना पुरस्कार पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें