फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CD विवाद में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज

Sat, 28 Oct 2017 03:41 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
भूपेश बघेल - फोटो : social media
विज्ञापन
सेक्स सीडी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल और वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


सीडी विवाद के बाद भाजपा सरकार के मंत्री राजेश मूणत ने इस मामले में राजनीतिक साजिश का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है। मूणत अपने समर्थकों के साथ सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन पहुंच कर दोनों के खिलाफ केस दायर किया।

वहीं  इस मामले में पत्रकार विनोद वर्मा को कथित उगाही और धमकी देने के आरोप में कल यूपी की गाजियाबाद पुलिस की मदद से छत्तीसगढ़ पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया था। उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ बीजेपी नेता ने 27 तारीख को एक प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य कांग्रेस के मुखिया को फर्जी सीडी के बहाने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


पढ़ें:  FIR के महज 15 घंटे के भीतर विनोद वर्मा की गिरफ्तारी और 72 घंटे में होगी पेशी

वहीं विनोद वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 और 506 के तहत धमकी देने और उगाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें