फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में CRPF जवानों पर हॉस्टल की लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप 

Mon, 07 Aug 2017 04:03 PM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में गर्ल्स हॉस्टल में सीआरपीएफ जवानों पर लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। यह हॉस्टल दंतेवाड़ा के जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर पलनार में स्थित है। वॉर्डन की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि 'हमें हॉस्टल की वॉर्डन की ओर से बताया  गया कि वर्दी पहने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत मिली है हमारी टीम ने जांच भी शुरू कर दी है।  यह गंभीर आरोप है मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी।'

हिमांशु कुमार नाम के समाजिक कार्यकर्ता के फेसबुक पोस्ट के जरिए यह मामला उजागर हुआ। उन्होंने पोस्ट में लिखा 'हॉस्टल में रक्षाबंधन का जश्न मनाया जा रहा था जिसमें सीआरपीएफ अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया था। इस दौरान जब लड़कियां टॉयलट गई तो वहां सीआरपीएफ जवानों ने तलाशी का बहाना बनाकर उनसे छेड़छाड़ की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें