फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का सम्मान, 10 जांबाज अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल

Sun, 25 Jan 2026 04:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व की खबर सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के 10 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व की खबर सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के 10 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) देने की घोषणा की है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


यह सम्मान उन पुलिसकर्मियों को मिला है जिन्होंने वर्षों तक निष्ठा और ईमानदारी से सेवा करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और संवेदनशील क्षेत्रों में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।

नक्सल विरोधी अभियान और सुरक्षा व्यवस्था में योगदान
चयनित अधिकारियों ने वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित इलाकों में प्रभावी कार्रवाई, नागरिकों की सुरक्षा और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया है। इन्हीं सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित पदक दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ये अधिकारी होंगे सम्मानित
  • बिलासपुर रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग
  • रायगढ़ एसपी शशिमोहन सिंह
  • रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा
  • एटीएस एसपी राजश्री मिश्रा
  • रायपुर एडीसीपी तारकेश्वर पटेल
  • कमांडेंट निवेदिता पाल
  • कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावटे
  • सहायक पुलिस अधीक्षक उनेजा खातून अंसारी
  • सहायक कमांडेंट जायलाल मरकाम
  • प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू

पुलिस मुख्यालय ने जताया गर्व
छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने सभी चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा है और इससे राज्य पुलिस का मनोबल और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें