फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: दिवाली पर अपराध रोकने पुलिस का पैदल मार्च, जगह-जगह चैकिंग, संदिग्धों से की गई पूछताछ

Sun, 23 Oct 2022 01:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

डीआईजी रामगोपाल की ओर से अफसरों को शहर के साथ-साथ आउटर क्षेत्र में भी संदिग्ध जगहों पर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और संदिग्धों से पूछताछ व चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
राजनांदगांव में दिवाली पर पुलिस टीम मार्च करने निकली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शनिवार देर रात पैदल मार्च और बाइक पर गश्त की गई। इस दौरान जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की गई और संदिग्धों से पूछताछ भी हुई। अफसरों की ओर से पुलिसकर्मियों को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था सही रखने के लिए दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


डीआईजी राम गोपाल गर्ग के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों से मार्च निकाला गया। इसमें एडिशनल एसपी, सीएसपी, यातायात प्रभारी सहित विभिन्न थानों के प्रभारी शामिल रहे। विजुअल पुलिसिंग के तहत पैदल पेट्रोलिंग और बाइक से गश्त की गई। यह मार्च  मानव मंदिर चौक, भारत माता चौक, गंज लाइन, सिनेमा लाइन, सराफा लाइन, कामठी लाइन, रामाधीन मार्ग सहित भीड़भाड़ वाले जगहों पर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी रामगोपाल की ओर से अफसरों को शहर के साथ-साथ आउटर क्षेत्र में भी संदिग्ध जगहों पर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और संदिग्धों से पूछताछ व चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि निगरानी शुदा बदमाशों और गुंडों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहे। दिवाली पर्व के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो और लोग शांतिपूर्वक त्यौहार मना सकें, इसक बात का खास ख्याल रखने को कहा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें