छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तिथि घोषित कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तिथि घोषित कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 (बुधवार) शाम 5 बजे तय की गई है।
विज्ञापन
परीक्षा 14 सितंबर 2025 (रविवार) को राज्य के 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी। प्रवेश पत्र 8 सितंबर 2025 (सोमवार) से उपलब्ध होंगे। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को शुल्क परीक्षा के बाद उसी बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था।