फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पुलिस की गिरफ्त में आई नक्सल महिला, सिर पर था 5 लाख का इनाम

Sun, 24 Sep 2017 07:35 PM IST
एजेंसी/रायपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने शनिवार को एक ऐसी नक्सल महिला को गिरफ्तार किया है जिसके सिर पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस की एक टीम ने कोइलीबेडा पुलिस स्टेशन के इलाके में मर्दा गांव के पास संताला सलाम (28) के रूप में पहचान की गई कैडर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से लगभग 200 किलोमीटर दूर कोईलीबेड़ा के जंगलों में एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने महिला नक्सली से एक भरी बंदूक बरामद की है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने यात्री बस को किया आग के हवाले

महिला नक्सली से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम संतिला बताया। संतिला प्रतिबंधित माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन के अंतर्गत सक्रीय रावघाट एरिया कमेटी, पानीडोबीर एलओएस की सदस्य है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला नक्सली पर हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और आगजनी जैसे गंभीर अपराध के 22 मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें