फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा नेत्र कांड: पीड़ितों से मिले पीसीसी चीफ दीपक बैज, बोले- मामले की जांच करने मौके पर जायेगी कांग्रेस

Tue, 29 Oct 2024 11:47 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार की शाम को रायपुर के मेकाहारा गये। वहां पर दंतेवाड़ा नेत्र कांड के पीड़ितों से मिलकर उनका हाल-हाल लिया।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा नेत्र कांड के पीड़ितों से मिले पीसीसी चीफ दीपक बैज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार की शाम को रायपुर के मेकाहारा गये। वहां पर दंतेवाड़ा नेत्र कांड के पीड़ितों से मिलकर उनका हाल-हाल लिया। मरीजों के इलाज और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डॉक्टर्स ने बताया कि दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय में कुल 50 मरीजों का आपरेशन हुआ था। 

विज्ञापन


आगे बताया कि ज्यादातर मरीजों के आंख में इन्फेक्शन हुआ था। इसमें  16 मरीजों को इन्फेक्शन के इलाज के लिये मेकाहारा लाया गया। इनमें से 12 मरीजों का फिर से ऑपरेशन हो गया है। चार मरीजों का ऑपरेशन नहीं हुआ। इंफेक्शन के चलते रायपुर लाये सभी मरीजों की आंख की रोशनी चली गई। जिसकी वापस आने की संभावना नहीं है, लेकिन अधिकांश के आंखों की रोशनी चली गयी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण आदिवासी मरीजों की आंखों की रोशनी गयी। बिना सुविधा और समुचित दवा के मरीजों के आपरेशन का डाक्टरों का टारगेट दिया गया। जिसके कारण यह परेशानी पैदा हुई है। कांग्रेस का जांच दल भी दंतेवाड़ा जाने वाला है। जहां पर भी हम गड़बड़ी की जांच करेंगे। हम सरकार से मांग करते हैं कि जिन मरीजों की आंखो की रोशनी गयी है, उनका इलाज प्रदेश के बाहर के बड़े अस्पतालों में कराया जाये तथा जीवन यापन के लिये 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाये।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें