फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी दामोदर गणेश बापट का निधन

Sat, 17 Aug 2019 10:33 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
दामोदर गणेश बापट - फोटो : PIB
विज्ञापन

कुष्ठ रोगियों की सेवा करने के लिए पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी दामोदर गणेश बापट का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। गणेश बापट लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 87 वर्षीय दामोदर गणेश बापट ने रात 2.37 मिनट पर बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली। 

विज्ञापन

कुष्ठ रोगियों के लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित करने वाले बापट ने असहाय और मरीजों के लिए कात्रेनगर चांपा के सोंठी आश्रम का निर्माण किया था, जहां उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले साल नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में समाज सेवी गणेश बापट को पद्मश्री से सम्मानित किया था। चांपा के सोंठी आश्रम में भारतीय कुष्ठ निवारक संघ द्वारा संचालित आश्रम में कुष्ठ पीड़ितों की सेवा के लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। 
विज्ञापन


कुष्ठ आश्रम की स्थापना सन 1962 में कुष्ठ पीड़ित सदाशिवराव गोविंदराव कात्रे द्वारा की गई थी, जहां वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता श्री बापट सन 1972 में आश्रम पहुंचे। 

गणेश बापट ने कुष्ठ पीड़ितों के इलाज और उनके सामाजिक-आर्थिक पुनर्वास के लिए सेवा के अनेक योजनाओं की शुरूआत की। प्रमुख रूप से उन्होंने कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागृत करने के अलावा कुष्ठ रोगियों की सेवा व आर्थिक व्यवस्था करने का कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें