फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नीट-यूजी की फर्स्ट काउंसिलिंग के लिये ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां जानें क्या है क्राइटेरिया

Sat, 08 Aug 2026 08:21 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Education News: छत्तीसगढ़ के सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेज और डेंटल मेडिकल हॉस्पिटल में ग्रेजुएशन कोर्स (एमबीबीएस/बीडीएस) में एडमिशन के लिये पहले चरण की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। इसके लिये ऑनलाइन आवेदन मंगाये जा रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Education News: छत्तीसगढ़ के सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेज और डेंटल मेडिकल हॉस्पिटल में ग्रेजुएशन कोर्स (एमबीबीएस/बीडीएस) में एडमिशन के लिये पहले चरण की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। इसके लिये ऑनलाइन आवेदन मंगाये जा रहे हैं। 

विज्ञापन


सभी आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले क्रमांक RULE-503/30/2025/MED, छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम 2025 का विशेषकर आरक्षण, काउंसिलिंग प्रक्रिया एवं बॉण्ड से संबंधित प्रावधानों को पूरी तरह से पढ़ने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थी यह नियमावली वेबसाइट www.cgdme.in और https://cgdme.admissions.nic.in पर देख सकते हैं।

जानें कितनी है फीस?
ऑनलाइन आवेदन शुल्क अनारक्षिक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के आवेदकों के लिए एक हजार रुपये, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति श्रेणी के आवेदकों के लिए 500 और अप्रवासी भारतीय श्रेणी के आवेदकों के लिए 10 हजार रुपये तय की गई है। पंजीयन राशि (सुरक्षा निधि) संबंधी विवरण के लिए सूचना के पेज क्रमांक दो पर दी गई टेबल में देखने के लिये कहा गया है।
विज्ञापन


क्या है ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया?
ऑनलाइन आवेदन 9 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर 16 अगस्त की रात 11:59 बजे तक चलेगा। वहीं च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग की प्रक्रिया भी 9 अगस्त को सुबह 11 बजे से शुरू होकर 17 अगस्त 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक जारी रहेगी।

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने आवेदकों से अपील की है कि ऑनलाइन आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.cgdme.in एवं https://cgdme.admissions.nic.in/ पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें