फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण

Sat, 06 Jun 2026 11:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस संक्रमण की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार पिछले एक महीने से संभावित खतरे को देखते हुए सभी स्तरों पर तैयारियों में जुटी हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस संक्रमण की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार पिछले एक महीने से संभावित खतरे को देखते हुए सभी स्तरों पर तैयारियों में जुटी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल प्रदेश में इबोला संक्रमण का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दुर्ग जिले में एहतियातन तीन विदेशी नागरिकों को आइसोलेशन और क्वारंटाइन में रखा गया है। ये तीनों अफ्रीकी देशों के नागरिक हैं और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत 21 दिनों तक निगरानी में रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में किसी भी व्यक्ति में इबोला वायरस की पुष्टि नहीं हुई है और न ही उनमें संक्रमण से जुड़े कोई लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए सभी व्यवस्थाएं तैयार हैं।

कर्नाटक की राजनीति पर भी साधा निशाना
कर्नाटक में मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए श्याम बिहारी जायसवाल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल केवल सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से चुनाव लड़ते हैं और उनके पास कोई स्पष्ट विचारधारा या सिद्धांत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी पार्टियों का मुख्य उद्देश्य सत्ता के लाभ प्राप्त करना होता है, जबकि जनहित और देशहित उनके एजेंडे में प्राथमिकता नहीं रखते।
विज्ञापन


सीएम हेल्पलाइन से बढ़ेगा जनता का भरोसा
राज्य में शुरू की जा रही सीएम हेल्पलाइन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह पहल आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों की समस्याएं उच्च स्तर तक नहीं पहुंच पातीं, लेकिन हेल्पलाइन व्यवस्था से नागरिक सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इस व्यवस्था से शिकायतों की निगरानी बेहतर होगी और लोगों का सरकार पर भरोसा भी मजबूत होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीएम हेल्पलाइन शासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें