IAS Yashwant Kumar: छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2007 बैच के आईएएस ऑफिसर यशवंत कुमार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। यशवंत कुमार की ओर से पद्भार ग्रहण करने के बाद हिमशिखर गुप्ता इस पद से मुक्त हो जाएंगे। ऐसे में गुप्ता के पास श्रम, गृह एवं जेल विभाग के सचिव की जिम्मेदारी यथावत रहेगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि यशवंत कुमार वर्तमान में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी देख रहे हैं।