फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सवारियों को उतारकर बस को लगा दी आग, फिर हुए फरार

Sat, 01 Apr 2023 12:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़)

सार

ऐसी जानकारी थी कि इस सड़क निर्माण के बाद से ही नक्सलियों के विरोध के चलते लंबे समय बाद आवाजाही शुरू की गई थी और यात्रियों को सुविधा मिल रही थी। किसी के हताहत होने की कोई अप्रिय घटना नहीं होने से राहत भी मिली है।
विज्ञापन
naxal attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों में उनके खिलाफ हो रही कार्रवाई के चलते बौखलाहट है जिसके चलते वह आए दिन कहीं ग्रामीण की हत्या कर रहे हैं, तो कहीं मशीनों को अलग-अलग स्थानों में आग लगा रहे थे। इसी कड़ी में शनिवार की सुबह दंतेवाड़ा से नारायणपुर की ओर जा रही यात्री बस को नक्सलियों ने रोककर यात्रियों को बाहर निकाला। फिर बस में आग लगा दी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि नारायणपुर से दंतेवाड़ा आ रही यात्री बस को शनिवार की सुबह मालेवाही-बोदली के बीच आग के हवाले कर दिया गया।

ऐसी जानकारी थी कि इस सड़क निर्माण के बाद से ही नक्सलियों के विरोध के चलते लंबे समय बाद आवाजाही शुरू की गई थी और यात्रियों को सुविधा मिल रही थी। किसी के हताहत होने की कोई अप्रिय घटना नहीं होने से राहत भी मिली है।
विज्ञापन


सुरक्षा बल के जवान घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना में नक्सलियों ने किसी भी यात्री के साथ कोई बदसलूकी नहीं की है। वहीं आमजनों का कहना है कि नक्सलियों के द्वारा दिनदहाड़े बस को जला देने से यात्रियों के साथ ही ग्रामीणों में दहशत देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें