फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कांकेर जिले में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या की

विज्ञापन
1
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीचे कामता गांव के करीब पुलिस ने सुरेश हुपेंडी (40 वर्ष) का शव बरामद किया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात नक्सलियों का एक दल हुपेंडी के घर में घुसा ओर उसे अपने साथ ले गए। बाद में हुपेंडी का शव गांव के बाहर मिला। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आज घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को अभी तक हुपेंडी की हत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने घटनास्थल से बैनर बरामद किया है जिसमें नक्सलियों ने हुपेंडी पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि हुपेंडी का पुलिस से कोई संबंध नहीं था और घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें