फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों का पुलिस कैंप पर हमला, बीजीएल दागे, कांकेर में टेलीफोन टावर में लगाई आग

Tue, 03 Jan 2023 04:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर/कांकेर

सार

बीजापुर एसपी आंजनेय वाष्णेय ने बताया कि हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। नक्सलियों का हमला कैंप पर नहीं, बल्कि उससे कुछ दूरी पर हुआ था। फिलहाल जवान सुरक्षा में लगे हुए हैं। ज्यादा जानकारी का इंतजार है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर जवानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीजापुर में नक्सलियों ने मंगलवार को पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। जवानों ने फायरिंग की तो नक्सली वहां से भाग निकले। जिस कैंप पर हमला हुआ है, वो तेलंगाना सीमा पर है। हमले मे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। वहीं कांकेर में नक्सलियों ने एक टेलीफोन टावर में आग लगा दी है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, जिले के पामेड़ क्षेत्र में चिंतावागु नदी किनारे पुलिस कैंप है। इसी कैंप को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने मंगलवार को हमला कर दिया। इस दौरान नक्सलियों ने बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) भी दागे। इस पर जवानों ने भी नक्सलियों को जवाब दिया। करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसके बाद नक्सली जान बचाकर वहां से भाग निकले। फिलहाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह पुलिस कैंप नया ही तेलंगाना सीमा पर खोला गया है। यहां पर करीब एक साल से चिंतावागु नदी पर पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी नदी के किनारे कैंप है। बीजापुर एसपी आंजनेय वाष्णेय ने बताया कि हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। नक्सलियों का हमला कैंप पर नहीं, बल्कि उससे कुछ दूरी पर हुआ था। फिलहाल जवान सुरक्षा में लगे हुए हैं। ज्यादा जानकारी का इंतजार है। 
विज्ञापन




टेलीफोन टावर में लगाई आग, बांधा बैनर
दूसरी ओर कांकेर के पंखाजूर में नक्सलियों ने सोमवार देर रात टेलीफोन टावर में आग लगा दी। इसके कारण टावर में लगा पैनल बोर्ड जल गया है। घटना बडगांव थाना क्षेत्र के मेंढरा गांव में हुई है। वहीं थाना प्रभारी अमित पद्मशिली ने बताया कि बीती रात असामाजिक तत्व ने टेलीफोन टावर के पैनल बोर्ड में आग लगाई है। अभी तक आग लगाने वालों का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि इसमें नक्सलियों का हाथ है या नहीं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें