फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: प्रवासी महिला ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन में बच्ची को दिया जन्म

Sun, 17 May 2020 11:26 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भोपाल से छत्तीसगढ़ आ रही श्रमिक स्पेशल एक ट्रेन में एक प्रवासी महिला श्रमिक ने रविवार को एक बच्ची को जन्म दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इश्वरी यादव (23) नाम की इस महिला के पति राजेंद्र यादव ने बताया कि ट्रेन के महाराष्ट्र स्थित नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले रात करीब दो बजे कुछ महिला यात्रियों की मदद से प्रसव कराया गया।

उन्होंने बताया कि ट्रेन के सुबह चार बजे नागपुर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे की एक मेडिकल टीम आई और मदद दी। चिकित्सकों ने उनकी पत्नी को कुछ दवाइयां भी दी और इसके बाद उन्होंने आगे की यात्रा की।
विज्ञापन


सुबह 10 बज कर 55 मिनट पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जच्चा-बच्चा को एक एंबुलेंस से बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सीआईएमएस) ले जाया गया। संस्थान की जन संपर्क अधिकारी डॉ आरती पांडे ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों को पृथक वार्ड में रखा गया है। महिला की त्वरित जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई, जिसके बाद उसके नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें