फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: युवती को नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म, आरोपी की मां बनाती रही वीडियो

Wed, 18 Sep 2019 11:51 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

  • बलोदा बाजार में युवक ने युवती को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया
  • आरोपी की मां घटना का वीडियो बनाती रहा
  • आरोपी के परिवार ने मिलकर युवती को ब्लैकमेल किया और लाखों रुपये वसूलें
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलोदा बाजार जिले में हैवानियत से भरा मामला सामने आया है। यहां युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूले गए। मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


यह घटना जिले के सिमगा में हुई, हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना में आरोपी के परिजनों ने उसका साथ दिया। परिजनों ने आरोपी के साथ मिलकर युवती को ब्लैकमेल भी किया और उससे लाखों रुपये की उगाही भी की। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 

थाना प्रभारी सीआर चंद्रा ने बताया कि सिमगा थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को चांपा के रहने वाले मनीष बारले ने प्यार में फंसाया। आरोपी ने पहले युवती का भरोसा हासिल किया और उसके बाद उसे अपने घर में बुलाया।
विज्ञापन


घर पहुंचने के बाद आरोपी की मां शकुन ने युवती को खाने में नशे की दवा मिलाकर दी। कुछ देर बाद युवती बेहोश हो गई। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

वहीं, हैरत की बात यह है कि इस घटना में आरोपी का पूरा परिवार उसका साथ दे रहा था। घटना का पूरा वीडियो आरोपी की मां ने रिकॉर्ड किया। इसके बाद युवती के होश में आने पर आरोपी की बहन और जीजा ने मिलकर युवती को ब्लैकमेल करने लगे। 

बताया गया है कि युवती के पिता ने पेंड्रा रोड स्थित अपनी जमीन को छह लाख में बेचा था। पिता ने इस रकम को अपनी बेटी को संभाल कर रखने के लिए दिया था। जब पिता को पैसे की जरूरत लगी तो उसने बेटी से पैसे मांगे। लेकिन हिसाब करने पर पता चला कि चार लाख रुपये कम हैं। 

जिसके बाद पिता ने कड़ाई से पूछा तो युवती ने अपनी आपबीती पिता को बता दी। युवती ने बताया कि आरोपियों द्वारा धमकाने की वजह से उसने किश्तों में चार लाख रुपये उन्हें दिए। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें