केंद्र सरकार ने गोंदिया-बल्लारशाह रेल सेक्शन (240 किमी) के दोहरीकरण को मंजूरी दी, जिसकी लागत 4,819 करोड़ रुपये है। यह परियोजना छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच रेल संपर्क को बेहतर बनाएगी।
केंद्र सरकार ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया-बल्लारशाह सेक्शन में रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस 240 किलोमीटर लंबी डबल लाइन परियोजना की जानकारी दी। लगभग 4,819 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होने वाली इस परियोजना से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के साथ रेल संपर्क बेहतर होगा।
विज्ञापन
रेल मंत्री ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, माल और यात्री परिवहन में गति व सुविधा बढ़ाएगी। उन्होंने इसे देश के रेल नेटवर्क को मजबूत करने वाली योजना बताया। इस सेक्शन के दोहरीकरण से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, समय की बचत होगी, और भीड़भाड़ कम होगी। यह परियोजना भविष्य में क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी सहायक होगी।