फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: दुबई में गिरफ्तार हुआ आरोपी विकास अग्रवाल, भारत लाने की तैयारी

Wed, 25 Nov 2026 04:24 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

शराब घोटाले के आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को दुबई में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियां उसे UAE से भारत लाने की तैयारी कर रही हैं। उस पर शराब कारोबार में कमीशन वसूली और अवैध रकम के लेन-देन में भूमिका निभाने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में साल 2023 से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू (शिब्बू) को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाने की तैयारी चल रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार विकास अग्रवाल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है और वहां की सरकार उसे भारत भेजने की प्रक्रिया के तहत डिपोर्ट कर रही है। जांच एजेंसियां उसे एक सप्ताह के भीतर भारत लाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन


विदेश रवाना होगी विशेष जांच टीम
विकास अग्रवाल को भारत लाने के लिए एसीबी और ईओडब्ल्यू की विशेष टीम जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात रवाना होगी। एसीबी तथा ईओडब्ल्यू प्रमुख अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम विदेश जाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों ने इस अभियान से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लिए हैं। संयुक्त अरब अमीरात में संबंधित औपचारिकताएं पूरी होते ही आरोपी को भारत लाने की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

अवैध कमीशन वसूली का गंभीर आरोप
जांच एजेंसियों के अनुसार विकास अग्रवाल पर शराब कारोबार से जुड़े डिस्टिलरी संचालकों और एफएल-10ए लाइसेंस धारकों से कमीशन वसूलने का आरोप है। उसे शराब घोटाले की अवैध रकम के लेन-देन में मुख्य कड़ी माना जा रहा है। इसके साथ ही विकास अग्रवाल पर अनवर ढेबर तक अवैध फंड पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


नेटवर्क और लाभार्थियों से होगी पूछताछ
आरोपी विकास अग्रवाल की गिरफ्तारी और उसे भारत लाए जाने के बाद जांच एजेंसियां उससे विस्तृत पूछताछ करेंगी। इस दौरान एजेंसियां उससे अवैध पैसों के लेन-देन, कमीशन नेटवर्क और इस रकम के अंतिम लाभार्थियों को लेकर अहम सुराग और जानकारी जुटाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें