फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में कड़के की ठंड से राहत मिलने की संभावना, अगले दिनों में तापमान बढ़ने के आसार

Sat, 27 Dec 2025 10:27 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

इसी बीच मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम के बदले तेवर दिखने के संकेत नहीं हैं। इन क्षेत्रों में आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है, इसलिए यहां ठंड से राहत के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पद रही है। अंबिकापुर सहित कई उत्तरी इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। अंबिकापुर में पारा 4.5 डिग्री तक दर्ज किया गया, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे तापमान लगभग स्थिर रहेगा और उसके बाद आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे–धीरे 1 से 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। इससे यहां के लोगों को जमाने वाली सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसी बीच मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम के बदले तेवर दिखने के संकेत नहीं हैं। इन क्षेत्रों में आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है, इसलिए यहां ठंड से राहत के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। बीते दिन अंबिकापुर संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर चली और आज भी उत्तर के चुनिंदा जिलों में ऐसी स्थिति बन सकती है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है और वर्षा का कोई आंकड़ा दर्ज नहीं किया गया।

मुख्य शहरों की बात करें तो रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। माना में अधिकतम पारा 27.6 डिग्री और न्यूनतम 10.4 डिग्री रहा। बिलासपुर और जगदलपुर का तापमान भी लगभग इसी के आसपास रहा। फिलहाल प्रदेश के किसी भी शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार नहीं पहुंचा है। राजधानी रायपुर में धुंध छाई रहने का अनुमान है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें