फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः रायगढ़ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत

Sat, 15 Aug 2020 06:28 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
विज्ञापन
आकाशीय बिजली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार को आसमान से बिजली गिरने से खेत में काम कर रहीं तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य महिलाएं घायल हो गईं। जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर सारंगढ़ के निकट हरदी गांव में सुबह को आसमान से बिजली गिरने से चार महिलाओं की मौत हो गई है।

विज्ञापन


सिंह ने बताया कि सुबह सात महिला मजदूर एक खेत में काम कर रही थीं। इस दौरान अचानक बादल गरजने के साथ तेज बारिश होने लगी। कुछ देर बाद बिजली गिरने से तीन महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृत महिला मजदूर, विनीता जांगड़े (20 वर्ष), शशि महंत (30 वर्ष) और ननकी टंडन (50 वर्ष) के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सारंगढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य घायल महिला मजदूरों को सारंगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, तथा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें