फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी को

Wed, 04 Feb 2026 01:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 प्रक्रिया में शामिल 254 अभ्यर्थियों के लिए 6 फरवरी का दिन निर्णायक होने जा रहा है। द्वितीय चरण के बाद तृतीय और अंतिम अवसर के रूप में इन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का मौका दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 प्रक्रिया में शामिल 254 अभ्यर्थियों के लिए 6 फरवरी का दिन निर्णायक होने जा रहा है। विभाग ने द्वितीय चरण के बाद तृतीय और अंतिम अवसर के रूप में इन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का मौका दिया है। इस संबंध में आयुक्त, उच्च शिक्षा कार्यालय, नवा रायपुर की ओर से अंतिम सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


जारी सूचना के अनुसार, चयन सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को 6 फरवरी (शुक्रवार) को अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों और सत्यापन प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय, उच्च शिक्षा, विज्ञान महाविद्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

अनुपस्थित रहने पर दावा मान्य नहीं
उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह दस्तावेज सत्यापन का तृतीय और अंतिम अवसर है। निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य में किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन का अर्थ अंतिम चयन नहीं है। सत्यापन के बाद अंतिम निर्णय आयुक्त, उच्च शिक्षा द्वारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


वेबसाइट पर भी उपलब्ध सूचना
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह सूचना उच्च शिक्षा संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट highereducation.cg.gov.in पर भी अपलोड कर दी गई है, ताकि सभी संबंधित अभ्यर्थियों को समय पर जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें