फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हफ्तों बाद लौटे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस देव अब क्वारंटीन, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई सात

Mon, 30 Mar 2020 01:07 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क अमर उजाला, छत्तीसगढ़
विज्ञापन
टीएस सिंह देव - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में बड़ी तबाही मचाई है। 30 हजार से अधिक लोगों की जान लेने के बाद सब इस महामारी ने भारत में भी तेजी से फैलना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ रहे मामलों की वजह से रविवार को संक्रमितों की संख्या हजार के पार हो गई।

विज्ञापन


इसे रोकने के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकारें भी पूरे दमखम के साथ लगी हुई हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस देव सिंह पर सवाल उठने लगे हैं। राज्य में बढ़ते मामलों के बीच और लगातार हो रहे विरोध के बाद वे लंबे ब्रेक के बाद रायपुर लौटे। लेकिन लौटने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया।

दरअसल, कोरोना वायरस के छ्त्तीसगढ़ में पैर पसारते ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस देव पहले तो बीमार रिश्तेदार का हवाला देकर मुंबई चले गए। इसके बाद लॉकडाउन के बहाने हफ्तेभर तक मुंबई में जमे रहे।
विज्ञापन


जब राज्य की जनता ने महामारी से लड़ने के लिए स्वास्थ्य मंत्री की खोजबीन की और सवाल पूछने शुरू किए तो दबाव बढ़ता देख टीएस देव आनन फानन में रायपुर पहुंचे।  लेकिन हद तो तब हो गई जब जनता की सुध लेने के बजाय मंत्री जी गाइडलाइन का हवाला देकर क्वारनटाइन हो गए। 

हालांकि उन्होंने आते ही सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के माध्यम से राज्य में चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों की मानें तो इस महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बता दें कि राज्य में कोरोना से जुड़े मामले बढ़कर सात हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें