फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम: गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी का दौरा कर ली हेल्थ सर्विस की जानकारी

Sun, 21 May 2023 06:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस दौरान टीम ने आज रविवार को गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस दौरान टीम ने आज रविवार को गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के अधिकारियों से मुलाकात की। उनसे वहां के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। टीम ने अस्पताल की अधोसंरचना, हॉस्पिटल प्रबंधन और गुणवत्ता के बारे में जाना। वहीं इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन


बता दें कि गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑस्ट्रेलिया में लगभग 1000 बिस्तर हैं। यह क्वीसलैंड के सबसे बड़े हॉस्पिटलों में से एक है। इस हॉस्पिटल को प्रमुख शिक्षण हॉस्पिटल भी माना जाता है। गोल्ड कोस्ट हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बेहतर और उल्लेखनीय कार्य किए हैं। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की टीम 22 मई को गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों और अधिकारियों से मिलेगी। 

ये रहे शामिल
ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम में स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान और राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें