प्रदेशभर में भारी बारिश और नदी, नालों के उफान पर होने की वजह से अलग-अलग हादसे में कुल 12 लोग बह गए । इसमें से तीन लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अब नदी, नालों से पानी उतर रहा है।
नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की और से पानी की निकासी कराई जा रही है। रायपुर से अमलेश्वर जाने वाले पुल पर अब जलभराव खत्म हो गया है। रायपुर से अमलेश्वर तक लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। लोगों ने राहत की सांस ली है। यह पुल भारी बारिश की वजह से दो दिनों से बंद था। खारून नदी पुल के ऊपर से बह रही थी।
आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में सामान्य से 5.6 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। एक जून से 26 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में कुल 1150.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 1089.6 मिमी है। इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य से 5.6 फीसदी अधिक बारिश हुई है।