फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ सरकार मना रही 'खुशहाल एक साल’: युवा कई प्रतियोगिता में दिखा रहे उत्साह, जीत रहे शानदार इनाम

Thu, 19 Dec 2024 12:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की विष्णदेव साय सरकार अपने एक साल पूरे होने पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग ने 'खुशहाल एक साल' नाम से कटोरा तालाब उद्यान में आयोजन किया।
विज्ञापन
युवा कई प्रतियोगिता में दिखा रहे उत्साह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की विष्णदेव साय सरकार अपने एक साल पूरे होने पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग ने 'खुशहाल एक साल' नाम से कटोरा तालाब उद्यान में आयोजन किया। इस दौरान उद्यान में घूमने आए युवा और बच्चों ने जब खुशहाल एक साल इवेंट में भाग लिया। वहीं सरकार की उपलब्धियों को जाना। उससे जुड़े प्रश्नों का उत्तर भी दिया। इसके एवज में उन्हें उद्यान के ही रेस्टोरेंट्स के गिफ्ट वाउचर और बिहान के आकर्षक सामान उपहार स्वरूप मिले । गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे से साइंस कॉलेज के सामने स्थित चौपाटी में चौथा आयोजन किया जाएगा ।

विज्ञापन




बता दें कि खुशहाल एक साल इवेंट के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को युवाओं  के मध्य पहुंचाया जा रहा है। मनोरंजन,खेल, क्विज के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सही उत्तर देने पर उन्हें आकर्षक गिफ्ट वाउचर्स, उपहार भी दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




साय की सरकार की टैगलाइन , उनका गृह ग्राम और विधानसभा क्षेत्र ,महतारी वंदन योजना की पात्रता और मिलने वाली राशि , छत्तीसगढ़ी में सब्जी - भाजी , फलों के नाम , यहां बोले जाने वाली बोली और भाषा , विमान सेवाओं की रीजनल कनेक्टिविटी, यह ऐसे सवाल थे जो युवाओं के बीच खुशहाल एक साल इवेंट आयोजन के दौरान चर्चा का विषय रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें