फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर युवती ने दी जान: घूमने जाने की बात कहकर निकली थी घर से, रात को ट्रैक पर मिला शव

Mon, 13 Mar 2023 08:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती

सार

थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि, रूही के शव के पास मिले मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा हुआ है। इसके कारण जांच नहीं हो सकी है। उसे एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। उसके खुलने के बाद संभावना है कि खुदकुशी का कारण सामने आ सके। फिलहाल पुलिस मामल की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती रविवार सुबह घर से घूमने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद देर रात उसका शव ट्रैक पर मिला। शव के पास ही पुलिस को युवती का मोबाइल मिला है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 8.30 बजे आसपास के लोगों से सूचना मिली कि एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है। उसका शव ट्रैक पर पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। युवती की पहचान कोसमंदा निवासी रूही चौहान (20) के रूप में हुई। रात ज्यादा होने के कारण पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों को सूचना दी। 

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रूही चौहान रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से घूमने जाने की बात कहकर निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। इस बीच रात में उसके जान देने की सूचना मिली। रूही ने खुदकुशी करने का कदम क्यों उठाया, इसका पता परिजनों को भी नहीं है। हालांकि पुलिस को मोबाइल से कुछ जानकारी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें