फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: स्पेशल टास्क फोर्स ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को किया ढेर, हथियार बरामद

Sat, 06 Jul 2019 12:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों समेत चार नक्सलियों को मार गिराया है। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस को उनके पास से सात हथियार भी मिले हैं।

विज्ञापन

 

राज्य में नक्सल मामलों के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शनिवार को बताया कि जिले के खल्लारी और मेचका गांव के मध्य जंगल में एसटीएफ के दल के साथ सुबह मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। सुंदरराज ने बताया कि खल्लारी क्षेत्र में एसटीएफ का दल गश्त कर रहा था।

दल जब खल्लारी और मेचका गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल में तलाश अभियान चलाया तो वहां से तीन महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों के शव, सात हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले एक जुलाई को धमतरी से पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ के बाद जंगल से एक एके 47 रायफल, जिंदा कारतूस और लगभग ढाई लाख रुपये नगद बरामद किए थे। राज्य के पुलिस उप महानिरीक्षक (नक्सल अभियान) सुंदरराज पी. ने कहा था कि जिले के बोराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत काटीगांव के जंगल में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए एक एके 47 रायफल, जिंदा कारतूस और 2.47 लाख रूपए नगद बरामद किया है।

सुंदरराज ने बताया था कि 27 जून को पुलिस के विशेष आसूचना शाखा ने कांकेर जिले के रवास आमापानी गांव के जंगल से मैनपुर-नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजनल कमेटी के सदस्य मुईबा उर्फ गगन्ना उर्फ डोकरा को गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया था कि जब गिरफ्तार नक्सली मुईबा से पूछताछ से मिली जानकारी के बाद एसटीएफ, विशेष आसूचना शाखा और जिला बल के संयुक्त दल ने कार्रवाई कर काटीगांव के जंगल से एक एके-47 रायफल, 28 राउंड गोलियां, तीन मैगजीन और दो लाख 47 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें