फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा गिरफ्तार, ईडी ने शराब घोटाला मामले में की कार्रवाई

Wed, 15 Jan 2025 04:44 PM IST
Digvijay Singh एजेंसी, छत्तीसगढ़

सार

ईडी ने शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और मौजूदा कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार किया है।

 
विज्ञापन
कवासी लखमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी ने शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और मौजूदा कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित दो हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान में कांग्रेस विधायक कवासी लखमा और उनके बेटे के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कुल सात ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इनमें रायपुर में लखमा का आवास और सुकमा जिले में उनके बेटे हरीश लखमा का आवास शामिल था। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें