फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा से एक नाबालिग समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2020 01:37 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, दंतेवाड़ा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से डीआजी और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त अभियान के दौरान पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, इसमें एक नाबालिग भी है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गोपनीय सूचना के आधार पर जिला आरक्षित गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस ने चिकपाल, बड़ेगादम तेलम और टेटम गांव में सोमवार को तलाशी अभियान चलाया था।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि टेटम गांव के निकट पांच संदिग्धों को पकड़ा गया। वे भागने की कोशिश कर रहे थे। उनकी पहचान राहुल मकराम (22), बामन मकराम (19), मंगल माडवी (20) और मंगू माडवी (40) के रूप में की गई। एक संदिग्ध नाबालिग है। ये सभी जनमिलिशिया के सक्रिय सदस्य हैं।

पकड़े गए नक्सली हाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान नक्सली टेटम गांव के निकट 31 जनवरी को हुए आईईडी विस्फोट में कथित तौर पर शामिल थे। उस विस्फोट में एक पुलिस जवान घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें