फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: केलो नदी में उतरे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, 29.99 करोड़ की परियोजना का आगाज

Thu, 24 Sep 2026 05:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत केलो नदी में उतरकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने खर्राघाट पहुंचकर नदी में विसर्जित गणेश प्रतिमाओं के अवशेष और कचरे को बाहर निकाला।
विज्ञापन
वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत केलो नदी में उतरकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने खर्राघाट पहुंचकर नदी में विसर्जित गणेश प्रतिमाओं के अवशेष और कचरे को बाहर निकाला। इसके बाद. उन्होंने नदी में डुबकी लगाकर केलो नदी को नमन किया।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने इस अवसर पर खर्राघाट के नवनिर्माण और वहां ऑक्सीजोन विकसित करने की महत्वपूर्ण परियोजना का आगाज किया। इस कार्ययोजना के लिए 29.99 करोड़ रुपये की प्रशासकीय और तकनीकी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि केलो नदी रायगढ़ की पहचान, आस्था और संस्कृति से जुड़ी है तथा शहर का प्रमुख जलस्रोत है। केवल एक दिन की सफाई से नदी स्वच्छ नहीं रह सकती, इसके लिए लगातार प्रयास और आम नागरिकों की भागीदारी बेहद आवश्यक है।

मौसम खराब होने के कारण नहीं आ पाए मुख्यमंत्री
खर्राघाट के कायाकल्प का कार्यादेश 24 जून  को जारी किया गया था और इसे पूरा करने के लिए दो वर्ष की अवधि तय की गई है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण को तय समयसीमा से पहले ही पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मूल रूप से इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आन्आ था। हालांकि बुधवार को मौसम खराब हो जाने के कारण मुख्यमंत्री रायगढ़ नहीं आ सके। इसके बाद गुरुवार को वित्त मंत्री ने इस अभियान और विकास कार्यों की नींव रखी।
विज्ञापन


दो किलोमीटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण और ऑक्सीजोन
परियोजना में शनि मंदिर से खर्राघाट पुल तक दो किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण और उन्नयन किया जाएगा। सड़क निर्माण के साथ नाली, पैदल पथ और नदी तट का सौंदर्यकरण भी होगा। पचरी घाट का नवीनीकरण करउसे पाथवे से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए शनि मंदिर के समीप स्थित तिराहे का चौड़ीकरण भी प्रस्तावित है।

खर्राघाट में लगभग 8.50 एकड़ क्षेत्र में विशाल ऑक्सीजोन का निर्माण किया जाएगा। इस ऑक्सीजोन में सघन पौधरोपण किया जाएगा, साथ ही वाहनों के लिए पार्किंग, पैदल पथ, व्यायामशाला और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

ऑक्सीजोन और घाट के बीच सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान पुल के नीचे एक अंडरपास यानी बॉक्स कल्वर्ट बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने खर्राघाट से शनि मंदिर की दिशा में मरीन ड्राइव विकसित करने की योजना की जानकारी दी और पांच वर्षों में 10 से अधिक ऑक्सीजोन विकसित करने का लक्ष्य रखा।

हरित क्षेत्र बढ़ाने की जरूरत
खर्राघाट क्षेत्र में घाट सुंदरीकरण के साथ नागरिकों के लिए मॉर्निंग वॉक, नाइट वॉक और परिवार के साथ समय बिताने हेतु सार्वजनिक स्थान बनाए जाएंगे। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता और विकास के कार्यों को एक साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने केलो नदी तथा उसके घाटों को रायगढ़ की पहचान का हिस्सा बताया। राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने औद्योगिक गतिविधियों के बीच शहर का हरित क्षेत्र बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया ताकि पर्यावरण में संतुलन बना रहे। महापौर जीवर्धन चौहान ने योजना को रायगढ़ के लिए महत्वपूर्ण पहल करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें