फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों ने मार गिराए पांच नक्सली, मुठभेड़ में दो जवान घायल

Sat, 24 Aug 2019 12:06 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
नक्सली (फाइल फोटो)
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं घटना में डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि जिले के ओरछा थानाक्षेत्र के अंतर्गत धूरबेड़ा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया है और डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं।
 
अवस्थी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि ओरछा थाना क्षेत्र में नक्सलियों का प्रशिक्षण शिविर है, जिसके बाद डीआरजी के दल को वहां रवाना किया गया। दल जब धूरबेड़ा गांव के जंगल में पहुंचा तो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ने बताया कि दोनों ओर से लगभग डेढ़ घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें कई नक्सली वहां से फरार हो गए। सुरक्षा बलों के घटनास्थल की तलाशी लेने पर वहां से पांच नक्सलियों के शव और हथियार बरामद हुए। 

अवस्थी ने बताया कि इस घटना में घायल जवानों को घटनास्थल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं नक्सलियों के शवों को भी बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के जंगल से बाहर आने के बाद ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें