फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास ने सीएम भूपेश बघेल को दी बधाई, मिला ऐसा जवाब  

Tue, 18 Dec 2018 06:08 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुमार विश्वास, भूपेश बघेल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल को तमाम लोगों की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। इन्हीं में से एक हैं कवि कुमार विश्वास जिन्होंने नए सीएम को बधाई दी। इसके जवाब में सीएम ने विश्वास को उन्हीं की कविता के जरिए धन्यवाद दिया और आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।  "हवा का काम है चलना, दिये का काम है जलना वो अपना काम करती है, मैं अपना काम करता हूं" ट्विटर पर इन्हीं पंक्तियों के साथ भूपेश बघेल ने कुमार विश्वास का शुक्रिया जताया।  
विज्ञापन

 
कुमार विश्वास ने सीएम पद संभालने के बाद भूपेश बघेल को ट्वीट कर बधाई दी थी। उन्होंने लिखा कि नई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भूपेश दाऊ को बधाई। उम्मीद है कि वह किसानों, युवाओं को इस संबोधन की ऊष्मा का अनुभव कराएंगे।  

बता दें कि इस बार चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को जबरदस्त पटखनी दी है। कांग्रेस की यहां 15 साल बाद वापसी हुई है। पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 68 सीटों पर जीत हासिल की। इस जीत का सबसे ज्यादा श्रेय प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को मिला और सीएम की कुर्सी भी उनके हिस्से आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें