फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election Result: पूर्व सीएम रमन ने कहा- 'छत्तीसगढ़ में बनेगी डबल इंजन की सरकार'

Sun, 03 Dec 2023 11:50 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Chhattisgarh Election Result: छत्तीसगढ़ में मतगणना जारी है और वही रुझान भारतीय जनता पार्टी की ओर दिखाई दे रही है। इस दौरान पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और मोदी जी की गारंटी के लिए मोदी जी ने जो छत्तीसगढ़ की जनता को विश्वास दिलाया उसकी जीत है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है।  आज जो रुझान हम देख रहे हैं, अभी तक का रुझान यह बताता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में सच्चाई क्या है, ईमानदारी से कौन काम करता है और झूठे बातें कौन करता है ?  छत्तीसगढ़ की जनता खामोशी के साथ इतना बड़ा निर्णय लेने की दिशा में जा रही है। जो रुझान अभी दिख रहा है छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार पर बनेगी। हमारा घोषणा पत्र और मोदी जी की गारंटी उसमें लगी। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाने के रुझान देख रही है। भारतीय जनता पार्टी की घोषणा पत्र को सामने रखकर हमारा मुख्यमंत्री काम करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें