बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में दुर्ग पुलिस ने एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार लड़की की उम्र 11-12 साल के आसपास है। वह आरोपी की बेटी द्वारा चलाई जा रही ट्यूशन क्लास के लिए उसके घर आसाराम बापू नगर जाती थी। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।