फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब दिल्ली तक बस्तरवासियों की पहुंच': विजय शर्मा ने कहा- कोई ये न समझे कि वो कुछ नहीं कर सकते,नक्सलियों का...

Mon, 19 May 2025 02:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Vijay Sharma on Naxalites: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा जिले के चिंगावरम में कहा कि बस्तरवासियों की पहुँच अब दिल्ली तक है। 
विज्ञापन
चिंगावरम में निकली तिरंगा यात्रा, नक्सली हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vijay Sharma on Naxalites: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा जिले के चिंगावरम में कहा कि बस्तरवासियों की पहुँच अब दिल्ली तक है। कोई ये न समझे कि वे कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे भ्रमित न हों और यह न माने कि कोई उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहा है। ये नक्सली कैसे बोलते हैं कि यह अधिकार की लड़ाई है? बस गांव जा रही है और उसको उड़ा दिया, ये नहीं सोचा कि उसमें छोटे बच्चे होंगे, गर्भवती माताएं होंगी, किसी के परिवार में कितना बड़ा दुख टूट पड़ेगा। ये नक्सली कौन हैं जो यात्री बस को उड़ा रहे हैं? सरकार पीड़ित परिवारों को सहायता पहुंचा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं आदिवासी समाज से हैं।  राज्य सरकार ग्रामीणों को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचा रही है। हमें गांव-गांव, घर-घर जाकर सबको समझाना होगा कि यह बस्तर, यह जंगल, यह ज़मीन आपकी है, लेकिन इसके नाम पर कोई आपको मार नहीं सकता। जितनों ने आपके परिवारजनों को मारा है, उन्हें सजा दी जा रही है।

गृहमंत्री ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 तक देश से सशस्त्र नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा और अगले एक साल के भीतर प्रदेश में शांति व्यवस्था स्थापित कर दी जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कोई भटके हुए लोग उनके संपर्क में हों, तो उन्हें समझाकर समाज की मुख्यधारा में लाएं।
विज्ञापन


चिंगावरम में 17 मई 2010 को नक्सलियों के बम विस्फोट में वीरगति को प्राप्त वीर जवानों और ग्रामीणों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बस दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और ग्रामीणों ने भी बलिदानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में गृहमंत्री विजय शर्मा ने सभी शोक संतृप्त परिवारों से सीधा संवाद कर उनका हालचाल लिया। पूर्व की घटना से जुड़ी जानकारी भी ली।

वनमंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने बस्तर के विकास और इसे नक्सलमुक्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी संकल्प है। “हमारी सरकार चिंगावरम के एक-एक व्यक्ति के साथ है। वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है और यह क्षेत्र आने वाले एक वर्ष के भीतर नक्सलमुक्त होगा और विकास की ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। मैं हमारे अमर शहीदों को प्रणाम करता हूँ, जिनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।”

कार्यक्रम के अंत में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस दुर्घटना में शहीद हुए वीर जवानों और ग्रामीणों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने चिंगावरम में शहीदों की स्मृति में एक सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की, जिसमें सभी बलिदानियों की तस्वीरों के साथ एक स्मारक भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने पंचायत में एक रंगमंच निर्माण, एक स्टॉप डेम की मरम्मत और पक्की सड़क निर्माण की भी घोषणा की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें