फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: विधानसभा में बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस विधायक ने छोड़ा सदन, भाजपा ने मनाया

Fri, 04 Oct 2019 11:24 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
congress mla amitesh shukla - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र गुरुवार को समाप्त हुआ। पक्ष-विपक्ष में इन दो दिनों में काफी तकरार देखने को मिली। वहीं, गुरुवार को बड़ा दिलचस्प मामला देखने को मिला, जब सत्ता पक्ष के विधायक ने ही सदन से वॉक आउट कर दिया। 

विज्ञापन



कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ल विधानसभा में बोलने का मौका नहीं मिलने से नाराज थे। जिसके बाद उन्हें मानने के लिए भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल आगे आए और समझाया। 

बता दें कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र दो व तीन अक्तूबर को आयोजित कर दी गई थी। दोनों दिन विधायक अमितेश शुक्ल को बोलने का मौका नहीं मिला, जिससे नाराज होकर उन्होंने सदन से वॉकआउट कर दिया। विधायक गांधी जी पर अपना वक्तव्य रखना चाहते थे। 
विज्ञापन


अमितेश ने सदन से बाहर कर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मुझे बोलने का मौका नहीं दिया गया, मैं खुद स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से आता हूं। मैं गांधी जी के बारे में बातें कहना चाहता था। लेकिन मुझे अवसर नहीं दिया गया। इसलिए मैं बाहर चला गया।

उन्होंने आगे कहा कि वे इस बात से बेहद दुःखी हैं, पार्टी फोरम पर वे अपनी बात रखेंगे। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल उन्हें मनाने आए। विधायक के मनाने के बाद अमितेश ने कहा कि वे वापस सदन में जा रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें