कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मरकाम ने खादी से बने राष्ट्रीय ध्वज को कूरियर के माध्यम से भागवत को भेजा है और अनुरोध किया है कि इसे स्वतंत्रता दिव पर नागपुर में संघ मुख्यालय में फहराया जाए।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सीपीसीसी) के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागव को तिरंगा भेजा और उनसे महाराष्ट्र के नागपुर में संगठन के मुख्यालय में इसे फहराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मरकाम ने खादी से बने राष्ट्रीय ध्वज को कूरियर के माध्यम से भागवत को भेजा है और अनुरोध किया है कि इसे स्वतंत्रता दिव पर नागपुर में संघ मुख्यालय में फहराया जाए।
प्रधानमंत्री ने की है देश के लोगों से ये अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से 2 से 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी (डिस्पले पिक्चर या प्रोफाइल पिक्चर) में तिरंगे का इस्तेमाल करने और 15 अगस्त को अपने घरों के ऊपर तिरंगा फहराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में मरकाम के हवाले से कहा गया है, "आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट सहित सोशल मीडिया अकाउंट में प्रोफाइल पर तिरंगा नहीं लगाया है, जिससे प्रधानमंत्री की अपील खारिज हो गई है।"
आरएसएस मुख्यालय पर तिरंगा फहराने का आग्रह
मरकाम ने प्रधानमंत्री से आरएसएस प्रमुख से नागपुर में अपने मूल संगठन के मुख्यालय में तिरंगा फहराने का अनुरोध करने के लिए कहा और दावा किया कि पिछले 52 वर्षों में वहां राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया था।