फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस ट्रांजेक्शन के मामले में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनेगा : रमन सिंह

Sun, 11 Dec 2016 11:49 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
 छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के सभी मेडिकल कॉलेजों, सरकारी जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों, आयुष अस्पतालों और प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेस भुगतान की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को इस आशय का आदेश जारी किया। यह आदेश स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक सहित चिकित्सा शिक्षा और आयुष विभाग के संचालकों को परिपत्र के रूप में दिया गया है।

वहीं कैशलेस ट्रांजेक्शन को लेकर रायपुर में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रमन सिंह भी शामिल हुए, उन्होंने कैशलेस ट्रांजेक्शन की खूबियां बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 दिसंबर तक 10 लाख लोगों को कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है, जो डिजीटल आर्मी कहलाएंगे और यहीं लोग गांव-देहात तक जाकर लोगों को प्रशिक्षित करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पीएम और वित्त मंत्री से वादा किया है कि कैशलेस ट्रांजेक्शन के मामले में वे प्रदेश को नंबर वन राज्य बनाएंगे। सीएम ने कहा कि कैशलेस ट्रांजेक्शन सीखने में मोबाइल सीखने जैसा वक्त लग सकता है, लेकिन एक बार सीखने के बाद इससे आसान कुछ नहीं। Chhattisgarh CM directs state health ministry to ensure cashless payment facilities like PoS and swipe machines are installed in hospitals— ANI (@ANI_news) December 10, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें