फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेश बघेल ने मोबाइल योजना रोकी, पुलिस से कहा- वीआईपी कल्चर की जरूरत नहीं, आम आदमी का रखें ख्याल

Thu, 20 Dec 2018 10:04 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
भूपेश बघेल - फोटो : twitter
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सरकारी मोबाइल फोन वितरण योजना को फिलहाल स्थगित रखने का फैसला किया है। पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में संचार क्रांति योजना के तहत मोबाइल फोन वितरण की शुरुआत की थी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट करार दिया था। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने जिलों में सरकारी मोबाइल फोन वितरण को अगली सूचना तक स्थगित रखने का निर्देश दिया है और कहा है कि इस बारे में शासन स्तर पर बाद में उचित फैसला लिया जाएगा। 

रमन सिंह ने राज्य में संचार क्रांति योजना की शुरूआत की थी। इस योजना के तहत 50 लाख परिवारों की महिलाओं और छात्रों को मुफ्त मोबाइल फोन वितरित करना था। राज्य में हुए चुनाव से पहले लगभग 30 लाख परिवारों को मोबाइल फोन का वितरण कर दिया गया था। 

भाजपा को फैसला अनुचित लगा

इधर भारतीय जनता पार्टी के विधायक शिवरतन शर्मा ने बघेल सरकार के फैसले पर कहा है कि छत्तीसगढ़ के गांवों में कई ऐसे भी लोग हैं जिनके पास मोबाइल नहीं है और उन्हें जानकारी नहीं मिल पाती है। इसे ध्यान में रखकर भाजपा सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। 70 से 80 फीसदी लोगों को इस योजना के तहत मोबाइल का वितरण हो गया है। मोबाइल वितरण के कार्य को स्थगित करना सरकार का उचित निर्णय नहीं है। 

'जन घोषणा पत्र के मुताबिक काम करें अधिकारी'

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार शाम मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलेक्टरों की बैठक ली।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को जन घोषणा पत्र के सभी बिंदुओं पर विभागवार क्रियान्वयन की कारवाई तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया। बघेल ने जिला कलेक्टरों से कहा कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राज्य शासन ने किसानों को धान पर 2500 रूपये प्रति क्विंटल की राशि देने और कृषि ऋण माफी का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला स्तर पर सभी जरूरी जानकारी भी तैयार रखें। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान मंत्री टी. एस. सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अजय सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। 
 
विज्ञापन

बघेल का निर्देश- अपराधियों पर दिखे पुलिस का खौफ

'लोगों की समस्याओं पर दें ध्यान'

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमें वीआईपी कल्चर की जरूरत नहीं है। सरकार सादगी के साथ जन सेवा करेगी।

बघेल ने कहा कि हर जिले के कलेक्टर यह सुनिश्चित करें कि जिलों से आम जनता को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के लिए सुदूर इलाकों से मंत्रालय न आना पड़े और उनकी समस्याओं का यथासंभव जिलों में ही निराकरण हो जाए। 

'अपराधियों पर दिखे पुलिस का खौफ'

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल माफिया, भू माफिया और सट्टेबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। अपराधियों पर पुलिस का खौफ दिखना चाहिए और जनता पुलिस को अपना सहयोगी समझे। सभी सरकारी अधिकारी पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करें। ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों को सरकार पूरा संरक्षण देगी। 

'किसानों को तुरंत दें मुआवजा'

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य में समुद्री तूफान के फलस्वरूप बेमौसम की बारिश से फसल को नुकसान के बारे में भी जानकारी ली और कहा कि राजस्व अमला त्वरित सर्वेक्षण करे और क्षति का आकलन करके उचित मुआवजा देने की व्यवस्था करे। 

उन्होंने बताया कि बघेल ने वन अधिकार मान्यता पत्रों के वितरण की प्रगति की भी जानकारी ली। वहीं उन्होंने सीमावर्ती राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान की अवैध आवक पर रोक लगाने और सरहदी इलाकों में कड़ी निगरानी का भी निर्देश दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें