फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघेल ने बिलासपुर को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता हवाई मार्ग से जोड़ने का किया आग्रह, विमानन मंत्री को लिखा पत्र

Tue, 22 Sep 2020 03:13 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, रायपुर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री को पत्र लिखकर बिलासपुर को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता हवाई मार्ग से जोड़ने का आग्रह किया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर विमान सेवा प्रारंभ किए जाने तथा इसके लिए छत्तीसगढ़ के जगदलपुर को महत्वपूर्ण सेंटर के रूप में मान्य करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पुरी को भेजे पत्र में छत्तीसगढ़ के औद्योगिक शहर बिलासपुर को देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, और कोलकाता हवाई मार्ग से जोड़ने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तरी क्षेत्र का प्रमुख वाणिज्यिक और व्यावसायिक केंद्र है। 



यहां साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड का मुख्यालय और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे का जोन मुख्यालय है। बिलासपुर रेलवे डिवीजन विद्युत उत्पादन के महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक है। बघेल ने पत्र में लिखा है कि यदि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों से हवाई सेवा के माध्यम से बिलासपुर को जोड़ दिया जाता तो इससे देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार-व्यवसाय, पर्यटन स्वास्थ्य तथा सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर से सोमवार को रायपुर और हैदराबाद के लिए विमान सेवा शुरू की गई। इस दौरान वीडियो संदेश में पुरी ने बताया था कि उड़ान योजना के तहत राज्य के जगदलपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर के विमान तल पर सुविधाएं बढ़ाने की मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें