फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को पढ़ाने के लिए इस शिक्षक ने ढूंढा नायाब तरीका, अब 'सिनेमा वाले बाबू' के नाम से हो गए प्रसिद्ध

Sat, 12 Sep 2020 09:54 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
'सिनेमा वाले बाबू' शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हुए - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पेशे से शिक्षक अशोक लोधी 'सिनेमा वाले बाबू' उपनाम से मशहूर हैं। दरअसल, वह अपनी मोटरसाइकिल पर टीवी और स्पीकर के साथ स्कूल के छात्रों के लिए 'मोहल्ला' कक्षाएं आयोजित करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा कि यह छात्रों को आकर्षित करने का एक अच्छा तरीका है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण देशभर के स्कूल बंद हैं और छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। एक छात्र ने बताया कि इस माध्यम से पढ़ना काफी मजेदार है। हम एक ही समय पर कार्टून देखते हैं और पढ़ाई करते हैं। 
 

लोधी द्वारा इस अनोखे प्रयास के लिए उन्हें 'सिनेमा वाले बाबू' बुलाया जाता है। उन्होंने बताया कि मैंने किसी भी अतिरिक्त लागत को वहन नहीं किया है, क्योंकि टीवी हमारे स्कूल से है और मैं वैसे भी कक्षाएं लेने के लिए कई स्थानों का दौरा करता हूं। स्थानीय प्रशासन ने भी मेरे इस कार्य के लिए मुझे प्रोत्साहित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें