फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में जबरन धर्मांतरण पर सरकार सख्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बयान, 115 अटल परिसर का लोकार्पण

Thu, 25 Dec 2025 07:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बयान दिया है। सीएम साय ने कहा कि जबरन या लालच देकर किए जाने वाले धर्मांतरण को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बयान दिया है। सीएम साय ने कहा कि जबरन या लालच देकर किए जाने वाले धर्मांतरण को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन व्यक्तिगत विषय है, लेकिन गरीबी और लाचारी का फायदा उठाकर धर्मांतरण कराना गलत है और समाज इसका विरोध कर रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में 115 ‘अटल परिसर’ का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि वाजपेयी जी के योगदान से ही छत्तीसगढ़ का गठन संभव हुआ और आज उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें