फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सीएम ने अधिकारियों को कहा, छात्रों को निजी स्कूल छोड़ने से रोकें

Mon, 21 Sep 2020 08:34 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस महामारी के दौरान छात्रों के निजी स्कूलों को छोड़ने की रिपोर्ट सामने आई है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मामले के बारे में जानकारी प्राप्त करें और समाधान के लिए उचित उपाय अपनाएं।

विज्ञापन



राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने कहा कि राज्य शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों और डीईओ को पत्र लिखा है कि वे अभिभावकों से मिलें और छात्रों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए प्रोत्साहित करें। पत्र में कहा गया है कि मीडिया में कई खबरें आई हैं कि विभिन्न कारणों से छात्र निजी स्कूल छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रों के नाम, पते, माता-पिता के संपर्क आदि की जानकारी एकत्र की जानी चाहिए। अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने यह निर्धारित किया है कि स्कूलों में पहली से लेकर दसवीं कक्षा तक के ऐसे छात्रों को प्रवेश देते समय स्थानांतरण प्रमाणपत्र या मार्कशीट की मांग करने पर जोर नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र के मुताबिक 11वीं कक्षा में प्रवेश देते समय, उनकी दसवीं कक्षा के अंकों को अवश्य सत्यापित किया जाना चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें