फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: धमतरी में नेशनल हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस, सात यात्री घायल

Tue, 10 Sep 2019 03:04 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
धमतरी बस हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के धमतरी में आज एक बस हादसा हुआ है। चलती बस पेड़ से टकरा गई जिससे हादसे में सात लोगों के घायल हो गए है। घायल यात्रियों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई लोगों के बस में फंसे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस और राहत बचाव दल ने पहुंचकर लोगों को बस से निकालना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार धमतरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बस चालक को झपकी आ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा -तफरी मच गई। टक्कर से सात लोग घायल हो गए। घटना के वक्त बस से 35 यात्री सवार थे। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर बस में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद बस चालक अफरा-तफरी का माहौल देखकर सड़क किनारे झाड़ियों में छुप गया। करीब घंटे भर बाद जब सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और अन्य यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर चले गए, तब बस चालक झाड़ियों से बाहर निकला। फिलहाल पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें